फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुलगाम में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो पोस्त और ब्राउन शुगर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। जिले में दो जगह से पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10.2 किलो पोस्त और 7 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट मीरबाजार की पुलिस टीम ने फुर्राह में एक व्यक्ति के कब्जे से 10.2 किलो पोस्त बरामद की। आरोपी नशीला पदार्थ बैग में छुपा रखा था। आरोपी की पहचान नजम हुसैन निवासी बास चंद्रकोट रामबन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा कुलगाम थाना पुलिस ने चट्टबल कुलगाम में पब्लिक पार्क के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 7 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। आरोपी की पहचान हुरुन सलाम निवासी गैसरान कुलगाम के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें