फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छत पर खेलते समय हाई टेंशन तार से करंट लगने पर किशोरी की मौत

Mon, 11 Nov 2024 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा में घरों के उपर से गुजर रहे तार। संवाद - फोटो : samba
विज्ञापन
चार माह से किराये पर रह रहा था परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के वार्ड 11 के आराजी मोहल्ले में किराये पर रह रहे एक कुलचे-छोले की रेहड़ी लगाने वाले प्रवासी की 14 वर्षीय किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी सर्वेश्वर सिंह आराजी मोहल्ले में किराये पर रह रहा है। जिस मकान में वह रहता है उसके छत से 11 हजार वोल्टेज की तार गुजर रही थी। रविवार सुबह 10.30 बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी अनन्या छत पर खेलते समय बिजली के तार की चपेट में आ गई।बच्ची छत पर पूरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन

परिजनों को जब पता चला तो किशोरी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची ने दम तोड़ दिया। मृतक बच्ची के पिता सर्वेश्वर के अनुसार वह इस मकान में चार माह से रह रहा है। आज जब काम पर गया तो बाद में उन्हें फोन पर पता चला की किशोरी को करंट लग गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दो साल पूर्व उन्होंने बिजली विभाग को बिजली की तारों को शिफ्ट करने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन कोई उचित कार्रवाई ना किए जाने से बच्ची की जान गई है। उन्होंने कहा कि इसमें बिजली विभाग की पूरी लापरवाही है। लोगों के बार-बार कहने पर भी लोगों के घरों से ऊपर से गुजर रही तारों को शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। पुलिस थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
बच्ची की मौत से लोगों में रोष

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे की वार्ड 11 मोहल्ला आराजी में रविवार को एक बच्ची की बिजली के तार के चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय निवासी मनोहर लाल, आशुतोष, चांद राम, मिलखी राम व राजीव कुमार ने बताया कि गत वर्ष 2023 में बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता से तारों को बदलने की मांग की थी। मगर विभाग ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी भूमि के खसरा नंबर 23 से बिजली की 11 हजार केवी की तारों को हटाने के लिए आवेदन दिया था। मगर कोई उचित कदम नहीं उठाए जाने से आज एक बच्ची की जान चली गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले इस क्षेत्र में खाली भूमि थी, अब लोगों ने रिहायशी मकान बना लिए हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी घटना घटने का अंदेशा का डर है। रविवार को एक बच्ची की जान चली गई, जिसका उन्हें काफी दुख है। स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है की आबादी बाले क्षेत्रों से गुजर रही हाई टेंशन तारों की भी सुध ली जाए।
मौके पर जाकर मामले की जांच करेंगे। मुझे जानकारी मिली है कि लोहे की पाइप तार के साथ लगने से बच्ची को करंट लगा था।

गुरबचन सिंह, अधिकारी बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें