सांबा। जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने मानसर क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 880 ग्राम चरस बरामद की गईं।
एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी मानसर की टीम ने सुरुईंसर मोड़ में संदिग्ध हालात में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 880 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान विक्रम कुमार निवासी करोवा, जगानु, उधमपुर के तौर पर हुई है। सांबा थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।