फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाभिषेक कर शिव महिमा का गुणगान किया, विश्व शांति की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा /मीरां साहिब। महाशिवरात्रि पर सीमावर्ती गांव आगरा चक्क के प्राचीन मंदिर में लगे मेले में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाई। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव का गुणगान किया। विश्वभर में शांति की कामना की।
विज्ञापन

गांव कुल्लिया के शिव मंदिर में चार मार्च से चल रही शिव कथा में भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां डाल पूजा अर्चना की। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव सुचेतगढ़, अब्दुलिया, शामका, वासपुर आदि में जगह-जगह भंडारे लगे रहे। दबलैड गांव के पंचवटी मंदिर में महंत शाम गीरी जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भक्तजनों ने शिव कथा का रसपान किया। भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। मीरां साहिब के इंदिरा नगर के शिव मंदिर में भगवान भोले की विशेष पूजा अर्चना की गई। रात्रि में आयोजित भजन संध्या में शिव-पार्वती का विवाह करवाया गया। वहीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कस्बे के बाजारों से होते हुए शिव मंदिर परिसर में संपन्न हुई। वहीं, आरएस पुरा और मीरां साहिब कस्बों में कई सामाजिक संगठनों व दुकानदारों ने लंगर के स्टाल लगाए और राहगीरों को जलपान करवाया। इसी प्रकार गांव कोटली शाहदौला, रेलेवे पटरी, शिव नगर, टिंडेकलां, कोटली मिया फत्ता, सीर आदि गांवों के मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें