फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कब्रिस्तान के लिए औद्योगिक क्षेत्र में जगह चिन्हित, दस्तावेजों की आपूर्ति जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा के राजस्व विभाग ने कब्रिस्तान के नए स्थल के लिए औद्योगिक क्षेत्र में डाबर फैक्ट्री के आगे स्थान चिन्हित कर लिया है। नायब तहसीलदार बाड़ी ब्राह्मणा राहुल सिंह राणा ने बताया कि स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और आवश्यक दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


राणा ने कहा कि दस्तावेजों पूरे होते ही संबंधित फाइल डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कार्यालय को मंजूरी के लिए भेज दी जाएगी। डीसी कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद कब्रिस्तान के नाम पर भूमि आवंटन की औपचारिक कार्रवाई आरंभ कर दी जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि चयनित स्थल तक पहुंच और परिवहन सुविधाओं के साथ ही आसपास के इलाकों के सामाजिक-सांस्कृतिक पहलुओं का भी ध्यान रखा गया है।

स्थानीय समाज के प्रतिनिधियों ने प्रक्रिया में पारदर्शिता और शीघ्रता की उम्मीद जताई है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार औपचारिक अनुमोदन व भूमि हस्तांतरण में राजस्व प्रक्रियागत औपचारिकताएं शेष हैं, जिन्हें पूरा कर जल्द ही अंतिम आदेश जारी किया जाएगा। मामले पर संबंधित अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सूचित रखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें