फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल-कालूचक मार्ग पर पुल निर्माण को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों ने विधायक चंद्र प्रकाश गंगा का जताया आभार, 44 करोड़ की लागत से बनेंगे छोटे-बड़े पुल, बरसात में मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। स्थानीय कस्बे से कालूचक सड़क मार्ग पर दशकों से लंबित पुल निर्माण की मांग पूरी होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से जर्जर स्लैबों और बरसाती नालों पर स्थायी पुलों के निर्माण की मांग कर रहे लोगों ने परियोजना की मंजूरी मिलने पर विधायक चंद्र प्रकाश गंगा, प्रशासन और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुरमंडल-कालूचक मार्ग क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जहां बरसात के दिनों में नालों पर बने पुराने स्लैब लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन जाते थे। कई बार बाढ़ और तेज बहाव के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता था। इससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, लगभग 44 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छोटे-बड़े पुल इस समस्या का स्थायी समाधान साबित होंगे। इन पुलों के निर्माण से न केवल स्थानीय ग्रामीणों को राहत मिलेगी बल्कि ऐतिहासिक तीर्थ स्थल पुरमंडल-उत्तरबहनी आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भी बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि बरसात के मौसम में पुलों के निर्माण से सबसे अधिक लाभ मिलेगा। वर्षों से लोग बाढ़ और जलभराव के दौरान जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर थे। अब स्थायी पुल बनने से दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और लोगों को सुरक्षित आवागमन का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर पूर्व डीडीसी सदस्य अवतार सिंह, नरेंद्र सिंह, गिरधारी लाल, हेमराज शर्मा, खादम हुसैन, शौकत हुसैन, दीपक कुमार, विक्की शर्मा, अमर चंद, नारो राम, नरेश कुमार सहित अन्य लोगों ने विधायक चंद्र प्रकाश गंगा का क्षेत्रवासियों की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से आने वाले समय में क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। लोगों ने उम्मीद जताई कि स्वीकृत परियोजना का कार्य शीघ्र शुरू कर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की जनता और श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें