फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल-उत्तरवाहिनी में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 08 Jun 2026 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पुरुषोत्तम मास के अंतिम रविवार पर पुरमंडल-उत्तरवाहिनी में उमड़ी आस्था की भीड़ दृश्य स्रोत संव
विज्ञापन
गुप्त गंगा में स्नान, पितृ तर्पण और पूजा-अर्चना के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे, मंदिरों में दिनभर गूंजे भजन-कीर्तन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी पुरमंडल और उत्तरवाहिनी क्षेत्र में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के अंतिम रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र गुप्त गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पितरों की शांति और मोक्ष के लिए तर्पण एवं पिंडदान किया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
पुरमंडल और उत्तरवाहिनी का क्षेत्र प्राचीन काल से धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। पुरुषोत्तम मास के दौरान यहां विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और भगवान विष्णु के मंदिरों में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर परिसरों में दिनभर भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

गुप्त गंगा के तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान किया। मान्यता है कि पुरुषोत्तम मास में पवित्र नदी तट पर पितृ कर्म करने से पितृदोष का निवारण होता है और पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस कारण सुबह से ही तर्पण स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।
विज्ञापन

धर्माचार्यों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में किए गए व्रत, उपवास और सत्कर्म व्यक्ति के जीवन के कष्टों को दूर करने और आध्यात्मिक उन्नति में सहायक होते हैं। धार्मिक परंपराओं के अनुसार इस माह में विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते, जबकि जप, तप, ध्यान, दान और सेवा कार्यों को सर्वोत्तम माना जाता है। इसी कारण श्रद्धालुओं ने पूरे माह विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम रविवार को पुरमंडल और उत्तरवाहिनी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर इस ऐतिहासिक धार्मिक क्षेत्र की आध्यात्मिक महत्ता को उजागर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें