फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल के वार्ड नंबर-5 में पेयजल संकट गहराया

Mon, 01 Jun 2026 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पुरमंडल के वार्ड नंबर-5 में पेयजल संकट गहराया, दूषित पानी पीने को मजबूर लोग दृश्य स्रोत संवाद
विज्ञापन
एससी मोहल्ला के निवासियों ने जताया विरोध, जल शक्ति विभाग पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

टैंकर मंगवाने को खर्च करने पड़ रहे 1500 रुपये


संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। पुरमंडल पंचायत के वार्ड नंबर-5 में पेयजल संकट गहराने से स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। वार्ड के एससी मोहल्ला के निवासियों ने पीने के पानी की समस्या को लेकर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जल शक्ति विभाग की अनदेखी के कारण उन्हें दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण जल शक्ति विभाग की ओर से बनाए गए डगवेल (कुएं) में पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है। पानी कम होने के चलते उसमें गाद जमा हो गई है और कीड़ेयुक्त पानी निकल रहा है जिसे मजबूरी में पीना पड़ रहा है। उनका कहना है कि दूषित पानी के सेवन से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है तथा कई लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विभागीय लापरवाही के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और लोगों को मजबूर होकर निजी स्तर पर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
निवासियों ने बताया कि पीने योग्य पानी के लिए उन्हें निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिस पर करीब 1500 रुपये तक खर्च करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह अतिरिक्त खर्च परेशानी का कारण बन गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और उपायुक्त सांबा आयुषी सूदन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र में जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें