फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुरु नाभा दास जी के जन्मोत्सव पर निकाली यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल। ऐतिहासिक नगरी पुरमंडल में संत श्री गुरु नाभा दास जी का 454वां जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र सहित दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत-समाज से जुड़े लोग पुरमंडल पहुंचे। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर गुरु जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस मौके पर विशाल यात्रा भी निकली गई जो कि पुरमंडल बस स्टैंड से मंदिर तक गई। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें संत महात्माओं और श्रद्धालुओं ने गुरु नाभा दास जी के जीवन, उनके आध्यात्मिक संदेशों और समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि गुरु नाभा दास ने मानवता, प्रेम, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया जो आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहा है।
इस मौके पर आसपास के राजनीतिक और अन्य समाज के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। लोगों ने गुरु जी के चरणों में नतमस्तक होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें