सांबा। चकराना, लोखोत्रा, सरकंडिया, फरिया और बसोत्रा बिरादरी की प्रबंधन समिति की बैठक रविवार को चीची देवी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से कपिल महाजन को दूसरी बार अगले ढाई वर्षों के लिए प्रबंधन समिति का प्रधान चुना। सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मंदिर एवं समाज के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रधान कपिल महाजन जल्द नई कार्यकारिणी टीम का गठन करेंगे, जिसकी जानकारी समयानुसार बिरादरी के सभी सदस्यों को दी जाएगी।