फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहीद नायक मुकेश सिंह की स्मृति में प्रतिमा का अनावरण

Thu, 12 Feb 2026 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
शहीद नायक मुकेश सिंह की स्मृति को सैल्यूट करते हुए भारतीय सेना के जवानस्रोत परिजन
विज्ञापन
शहीद नायक मुकेश सिंह की स्मृति में प्रतिमा का अनावरण, क्षेत्र में भावुक माहौल
विज्ञापन

देश सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत को श्रद्धांजलि, साहस और त्याग की बनी मिसाल
पुरमंडल। देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद नायक मुकेश सिंह की स्मृति में उनकी प्रतिमा/स्मृति पट्ट का अनावरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में भावुक माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार नायक मुकेश सिंह का जन्म 1 मार्च 1996 को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के बाड़ी कमिला गांव में हुआ था। वे शक्ति सिंह एवं पाली रानी के सुपुत्र थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नेताजी सुभाष चंद्र बोस अकादमी विजयपुर से प्राप्त की। बचपन से ही सैन्य परंपराओं से प्रेरित होकर उन्होंने कम उम्र में ही राष्ट्र सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया।
विज्ञापन

सितंबर 2016 में नायक मुकेश सिंह भारतीय सेना की 9वीं बटालियन, पंजाब रेजिमेंट में भर्ती हुए और मातृभूमि की सेवा का संकल्प लिया। उन्होंने सियाचिन ग्लेशियर, अमृतसर, कुपवाड़ा तथा आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों सहित कई संवेदनशील इलाकों में कर्तव्यनिष्ठा से सेवाएं दीं।
11 फरवरी 2025 को कलेशवाली (अखनूर) क्षेत्र में फेंस पेट्रोलिंग के दौरान आतंकियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अत्यंत गंभीर अवस्था में होने के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिससे दुश्मन मौके से भागने पर मजबूर हुआ और उनके साथियों की जान बच सकी। इसी संघर्ष में वे वीरगति को प्राप्त हुए।
विज्ञापन

शहीद नायक मुकेश सिंह का यह सर्वोच्च बलिदान वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उनकी शहादत देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगी और उनका नाम सदैव सम्मान और गौरव के साथ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें