फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुढ़ा मोड़ रेलवे फाटक पर पुल निर्माण की मांग फिर तेज

Tue, 10 Feb 2026 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
उत्तरवाहिनी विजयपुर मार्ग पर रेलवे फाटक के पर खड़े बाहनो की कतार स्रोत पाठक
विज्ञापन
तीन दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित, फाटक बंद रहने से वर्षों से झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

पुरमंडल। गुढ़ा मोड़ रेलवे फाटक पर पुल निर्माण की मांग फिर तेज हो गई है। पुरमंडल से विजयपुर वाया उत्तरवाहिनी सड़क मार्ग पर गुढ़ा मोड़ स्थित रेलवे फाटक लंबे समय से क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इस फाटक के कारण आसपास के करीब तीन दर्जन गांवों के लोगों का रोजमर्रा का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
हाल ही में रेलवे फाटक की मरम्मत के चलते आठ दिनों तक इसे सभी वाहनों के लिए बंद रखा गया जिससे लोगों को 17 मील लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाकर आना-जाना करना पड़ा। फाटक दोबारा खुलने पर लोगों ने राहत की सांस तो ली लेकिन क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह केवल अस्थायी समाधान है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस स्थान पर जल्द से जल्द फ्लाईओवर का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार दिनभर में सैकड़ों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। रेलगाड़ियों की आवाजाही के दौरान फाटक लंबे समय तक बंद रहने से मरीजों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि पुल निर्माण की घोषणा पहले भी हो चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों गोविंद राम शर्मा, हेम राज, ध्यान सिंह, महेश्वर प्रसाद, जोगिंदर शर्मा, गोपाल दत्त, प्रेम चंद, नानक चंद, पंडित सुभाष शर्मा और पंडित चरण दास सहित अन्य लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि गुढ़ा मोड़ रेलवे फाटक पर शीघ्र पुल का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें