फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल ब्लॉक में सोलर लाइटें बनीं शोपीस

Tue, 10 Feb 2026 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पूर्व पंच गंगा राम
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन से की मरम्मत व नियमित देखभाल करने की मांग
विज्ञापन

पुरमंडल। पुरमंडल ब्लॉक में रखरखाव के अभाव सोलर लाइटें दो साल से खराब होने के कारण शोपीस बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इनकी मरम्मत व नियमित देखभाल करने की मांग की है।



लोगों ने बताया कि यह लाइटें करीब दो साल पहले सड़कों के किनारे, गांव की गलियों, मंदिरों के आसपास और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की गई थीं। योजना की शुरुआत में इन लाइटों से क्षेत्र में रात के समय उजाला हुआ और ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिली।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोलर लाइटों के कारण न केवल रात में आवागमन आसान हुआ बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में भी कमी आई थी। उजाले के कारण चोर वारदात करने से कतराते थे, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई थी।
हालांकि, दो साल बीतने के बाद अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। रखरखाव की कमी के चलते अधिकांश सोलर लाइटें खराब और बंद हालत में हैं। परिणामस्वरूप लोगों को इनका कोई लाभ नहीं मिल रहा है और करोड़ों रुपये खर्च कर लागू की गई यह योजना सरकारी धन की बर्बादी साबित होती नजर आ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सोलर लाइटें बिजली की खपत नहीं करतीं और इनके संचालन के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन की भी जरूरत नहीं होती। स्थानीय निवासियों भाजपा नेता दीपक वर्मा, तारा चंद, नरेश कुमार, शिव दीप, वेद, ध्यान सिंह, महेश्वर शर्मा सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से खराब सोलर लाइटों को ठीक करने की मांग की है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जनहित में इस योजना को दोबारा प्रभावी बनाया जाए।

पूर्व पंच गंगा राम

पूर्व पंच गंगा राम

पूर्व पंच गंगा राम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें