फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल के नंदक गांव में तेंदुआ सक्रिय, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल। क्षेत्र में पिछले एक माह से तेंदुआ दिखने से दहशत का माहौल है। क्षेत्र में कई दर्जनों पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। नंदक गांव में ये तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है। लोगों की सूचना पर वाइल्ड लाइफ विभाग पिंजरा रखा है, लेकिन अभी तक कब्जे में नहीं आया है। लोगों ने कहा कि पिछले एक महीने ज्यादा समय से पुरमंडल के नंदक गांव में पिंजरा लगाया हुआ है, जो महज शो पीस बन कर रह गया है।
विज्ञापन


नंदक गांव के दर्शन शर्मा का कहना है कि कुछ दिन पहले रात को तंदुआ उनके घर के आंगन में दाखिल हो गया और कुत्ते को जख्मी कर गया। शोर मचाने पर पालतू कुत्ते की जान बचा पाए।

नंदक गांव के शिव कुमार और अन्य मोटर साइकिल सवार लोगों ने बताया कि बह शाम को बाड़ी ब्राह्मणा से अपने घर की ओर जा रहे थे। अचानक सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ध्यान सिंह, दलीप सिंह, खेमराज शर्मा, सोमनाथ शर्मा, चेत सिंह आदि ने विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें