पुरमंडल। ऐतिहासिक तीर्थ स्थल में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्नान की कोई सुविधा नहीं है। जो स्नान घर बनाए गए हैं, वह पूरी तरह से सुचारू नहीं है। महिलाओं के लिए नहाने का कोई इंतजाम नहीं है। उन्हें देविका नदी में खुले में स्नान करना पड़ता है।
पुरमंडल के लोगों ने आने वाले यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की मांग की है। उन्होंने पुरमंडल स्थित देविका नदी के किनारों पर लगे गंदगी के ढेरों पर भी चिंता जताई। स्थानीय निवासी राजेश कुमार, गोबिंद राम शर्मा, कालू तुली, ध्यान सिंह आदि ने प्रशासन से मांग की कि तीर्थ स्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।