पुरमंडल। बाड़ी ब्राह्मणा की बुशू खिलाड़ी मिनाक्षी मेहरा ने तमिलनाडु में आयोजित सब जूनियर बुशू प्रतियोगिता से स्वर्ण पदक जीता। 10 वर्षीय मिनाक्षी मेहरा अब तक तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी है।
तमिलनाडु में प्रतियोगिता का आयोजन 26 मई से 31 मई तक हुआ। मिनाक्षी का घर पहुंचने पर लोगों और परिवार के सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। मिनाक्षी मेहरा के पिता दलीप मेहरा और माता नीना मेहरा ने बताया कि उनकी बेटी ने अब तीसरा स्वर्ण पदक जीता है। मिनाक्षी ने जीत का श्रेय अपने परिजनों और कोच को दिया। उन्होंने कहा कि जीत के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए, तभी सफलता मिलती है।