फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तहसीलदार सियोट ने प्राकृतिक पेयजल स्रोत से अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। तहसीलदार सियोट ने प्राकृतिक पेयजल स्रोत बावली से अतिक्रमण हटा आपूर्ति बहाल करवाई। तहसीलदार ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चन्नी के कुछ लोगों ने तहसीलदार सियोट को एक आवेदन दिया। इसमें संजय शर्मा निवासी गांव चन्नी तहसील सियोट के खिलाफ शिकायत की गई। बताया कि उसने गैर मुमकिन कस्सी के पास जलस्रोत (बावली) पर मिट्टी डालकर खेत बना लिया है। शिकायत के बाद तहसीलदार दलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उनके साथ नायब तहसीलदार केडी शर्मा और हलका सियोट के पटवारी मोहम्मद शफीक भी थे। तहसीलदार ने जेसीबी की मदद से दबी हुई बावली से मिट्टी हटवाकर पेयजल आपूर्ति चालू कर दी। लोगों ने तहसीलदार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें