फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में ज़मीन की रजिस्ट्री न किए जाने का लोगों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में राजस्व विभाग की तरफ से जमीन की रजिस्ट्री न किए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। कांग्रेस के युवा नेता संदीप शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों ने राजस्व विभाग व प्रशासन के इस रवैये पर खासी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस नेता संदीप शर्मा ने कहा, सांबा में पिछले कई महीनों से आम लोगों को जमीन की खरीद फरोख्त या भूमि ट्रांसफर करने के लिए जमीन की रजिस्ट्री न किए जाने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाए कि सांबा के लोगों को एक साजिश के तहत जमीन रजिस्ट्री सुविधा से वंचित किया जा रहा है। युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि सांबा जिले के साथ लगते जम्मू, कठुआ व उधमपुर समेत सभी जिलों में जमीन के फर्द जारी कर जमीन की रजिस्ट्री की जा रही है, लेकिन सांबा में राजस्व विभाग के अधिकारी लोगों की जमीन रजिस्ट्रेशन के लिए आनाकानी कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि सांबा में जमीन पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और सुगम कर लोगों को निर्बाध सेवाएं प्रदान की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें