फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फ्रिज में उतरा करंट, चपेट में आने से महिला की मौत

Wed, 24 Jun 2026 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बिशनाह के गांव अमीर नगर में रसोई घर में करंट लगने से जान गवाने वाली महिला अंकुश चंजोत्रा का फाइ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिश्नाह। बिश्नाह के अमीर नगर में मंगलवार को रसोई में फ्रिज से करंट लगने के कारण महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान अंकुश चंजोत्रा (30) पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी अमीर नगर बिश्नाह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

महिला के पति सुरेंद्र कुमार के अनुसार पत्नी सुबह रसोई घर में दैनिक कार्य कर रही थी तभी वहां रखे फ्रिज के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया। घटना के समय घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद पड़ोस में रह रही पत्नी की एक रिश्तेदार वहां पहुंची। उसने अंकुश को फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद महिला ने परिजन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन अंकुश चंजोत्रा को आनन-फानन में बिश्नाह उप-जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदय विदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें