फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेहड़ी पर चढ़ी बाइक, हरियाणा के छात्र की मौत, चार साथी घायल

Wed, 24 Jun 2026 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-आरएस पुरा के पास गांव बग्गा मढ़ क्षेत्र में सोमवार देर रात हुआ सड़क हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। जम्मू-आरएस पुरा के पास गांव बग्गा मढ़ क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे हरियाणा के युवक की मौत हो गई और चार अन्य साथी घायल हो गए। अभिमन्यु सिंह परमार पुत्र डॉ. बीएस परमार निवासी हिसार (हरियाणा) की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में उसके चार अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हैं।
बताया जा रहा है कि अभिमन्यु वेटरनरी साइंस के अंतिम वर्ष का छात्र था। आरएस पुरा पुलिस के अनुसार सोमवार रात 11 बजे दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच छात्र आरएस पुरा से बग्गा मढ़ की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बग्गा मढ़ के पास उनकी मोटरसाइकिल सड़क पर चल रही अज्ञात रेहड़ी से टकरा गई। टक्कर लगने पर दोनों मोटरसाइकिल पर सवार पांचों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को उप जिला अस्पताल आरएस पुरा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर किया गया। मंगलवार सुबह सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू में उपचार के दौरान अभिमन्यु सिंह परमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
चार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान शिवा (24), प्रिंस डोगरा (24), रॉबिन कैथ (24), मुकुल गिल (23) के रूप में हुई। शिवा, रॉबिन कैथ, मुकुल गिल भी हरियाणा के रहने वाले हैं जबकि प्रिंस डोगरा हिमाचल प्रदेश का निवासी है। सभी छात्र शिक्षा प्राप्त करने के लिए आरएस पुरा में रह रहे थे।
अभिमन्यु सिंह परमार के निधन की सूचना मिलते ही उसके शिक्षण संस्थान में शोक की लहर दौड़ गई। संस्थान की ओर से जारी शोक संदेश में बताया गया कि सड़क दुर्घटना में अपने इंटर्नशिप कर रहे छात्र अभिमन्यु सिंह परमार की मौत से पूरा संस्थान स्तब्ध है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर डीन कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत छात्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दोनों मोटरसाइकिलों की रेहड़ी से टक्कर होना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल रेहड़ी और उसके मालिक को तलाश करने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें