फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फोकस ग्रुप ने बिश्नाह में युवा एआई इनोवेटर गगन मोटन को किया सम्मानित

Mon, 18 May 2026 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बिशनाह में गगन मोटन को सम्मानित करते फोक्स ग्रुप के सदस्य (फोटो संवाद)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिश्नाह। सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित फोकस ग्रुप ने रविवार को बिश्नाह के चक अवतारा में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें युवा एआई इनोवेटर गगन मोटन को सम्मानित किया गया। गगन मोटन (17) को हाल ही में उनके विकसित किए गए जी-टेक्नो एआई एप्लिकेशन के लिए नई दिल्ली के प्रतिष्ठित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि फोकस ग्रुप में प्रसिद्ध सिविल सेवक, प्रशासक, बुद्धिजीवी और शिक्षाविद शामिल हैं। सभी अपने मुख्य मिशन पे बैक टू सोसायटी के तहत ग्रामीण और जमीनी स्तर पर लोगों के सामाजिक और शैक्षिक उत्थान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। यह ग्रुप युवाओं में करियर के प्रति जागरूकता फैलाने, कौशल विकास को बढ़ावा देने और किसानों की आजीविका सुधारने के लिए उन्हें आधुनिक खेती के तौर-तरीके सिखाने में सक्रिय है। इस मौके पर भारत सरकार के सेवानिवृत्त केंद्रीय सचिव एके अंगुराणा आईएएस, सेवानिवृत्त आईएएस जीआर भगत, सेवानिवृत्त आईएएस राज कुमार भगत, सेवानिवृत्त आईएफएस आरएल भारती, सेवानिवृत्त केएएस एफसी भगत, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सेवानिवृत्त महानिदेशक बीआर लचोत्र, लोक सेवा आयोग के सेवानिवृत्त सदस्य इंजीनियर देस राज भगत, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता बीआर डोगरा, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ मंडल प्रबंधक डीएस मोटन, सेवानिवृत्त आईटीएस अशोक अंगुराल और प्रोफेसर सुभाष के साम्याल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें