बिशनाह में निर्माणाधीन इमारत को सील करते जेडीए के अधिकारी।
- फोटो : bishnah news
बिश्नाह। कस्बे के भटियारी गांव में जेडीए की तरफ से पवन कुमार पुत्र थोडू राम की निर्माणाधीन इमारत को शुक्रवार को सील कर दिया गया। जेडीए की कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।
जेडीए द्वारा निर्माणाधीन इमारत को गैरकानूनी और बिना संबंधित विभाग की इजाजत के बताते हुए नोटिस भी चिपकाए गया। वहीं इमारत बना रहे परिवार ने जेडीए की कार्रवाई का विरोध करते हुए जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया।
परिवार के सदस्य नरेश शर्मा ने कहा कि वे अपनी पुश्तैनी और मालिकाना जमीन पर इमारत बना रहे हैं। आसपास और भी बहुत सारी इमारतें बनी हैं। कहा कि संबंधित विभाग के कार्यालय में गए थे मगर वहां से हमें किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई। कहा कि आप इमारत बनाएं, कुछ नहीं होगा। नरेश शर्मा ने कहा कि प्लंथ भरने से लेकर लेंटर डालने तक कोई नहीं आया मगर आज एकदम से जेडीए के अधिकारियों ने आकर इमारत को सील कर दिया। कहा कि विभाग द्वारा उनको किसी प्रकार का कोई नोटिस भी नहीं दिया गया।