फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिशनाह में बिजली विभाग कार्यालय के बाहर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते गांव रेहाल के लोग (फोटो सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिश्नाह। गांव रेहाल के स्थानीय लोगों ने वीरवार को बिश्नाह में बिजली विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने विभाग की ओर से भेजे गए बिजली बिलों पर असंतोष जताया। उन्होंने विभाग पर मनमाने तरीके से बिजली के बिलों को बढ़ाने का आरोप लगाया।
स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली के बढ़े बिलों को कम करने की मांग उठाई। उन्होंने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भगवान दास ने विभाग पर मर्जी से बिजली के बिलों को बढ़ाकर स्थानीय लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब भी विभाग में अधिकारी से बात करने आते हैं तो वह मौके पर नहीं मिलते।
विज्ञापन

गांव रेहाल की बुजुर्ग महिला बिश्नो देवी ने कहा कि घर में कमाई का साधन सीमित है। मजदूरी करके बेटा जितने पैसे महीने के कमाता है उससे ज्यादा बिल आ जाता है। अब समझ नहीं आ रहा कि बिजली का बिल भरें या अपना पेट।
विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल सवाल उठाते हुए दीवान खजूरिया ने कहा कि पिछले महीने 1100 रुपये बिल आया था इस महीने 2000 रुपये आ गया। विभाग के अंदर मौके पर मौजूद कर्मचारी से बात करो तो वह कहते हैं कि हमको कुछ नहीं मालूम।
विज्ञापन

बिजली के बढ़े हुए बिल से परेशान मोहन चौधरी और रमेश चंद्र ने बिजली विभाग पर मर्जी से से बिलों को गरीब लोगों के साथ अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि आधे दिन से ज्यादा बिजली बंद रहती है और घर में बिजली से चलने वाले उतने उपकरण भी नहीं हैं। फिर भी बिजली का बिल हजारों रुपये आ रहा है। अगर यही हालात रहे तो एक दिन गरीब लोगों की सारी कमाई बिजली के बिल भरने में ही चली जाएगी। उन्होंने कहा कि न कोई बिजली विभाग का अधिकारी उनके घर में मौका देखने आता है न ही कोई मीटर चेक करता है। लाेगों ने बढ़ाए गए बिजली के बिलों को तुरंत कम करने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें