सांबा। पुलिस ने मवेशी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तस्करी के प्रयास को विफल कर 10 गोवंश को मुक्त कराया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र सांबा के अंतर्गत की गई। पुलिस पोस्ट रख अंब टाली की टीम ने गांव चक दयाला के पास बसंतर नदी के नाकेबंदी की। इस दौरान तस्कर गोवंश को अवैध रूप से पैदल रास्ते अवैध ले जाने की फिराक में थे। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि 10 गोवंश को मौके से बरामद कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। थाना सांबा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।