फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह में सैकड़ों फलदार तथा छायादार पेड़ लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। कस्बे में वीरवार को उन्नत भारत कार्यक्रम के तहत मायर कॉलेज के विद्यार्थियों की तरफ से पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिश्नाह की चक अवतार पंचायत में पौधरोपण करने के साथ की गई। कार्यक्रम में पंचायत के पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे। अभियान के तहत क्षेत्र में सैकड़ों फलदार तथा छायादार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रोफेसर सुमन देवी ने बताया कि कॉलेज की तरफ से हर वर्ष जम्मू के अलग-अलग क्षेत्रों में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जाता है। इसका उद्देश्य हरियाली के साथ स्वच्छता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह ने पौधरोपण को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि दुनिया में प्रदूषण के कारण ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ रहा है। पृथ्वी का वातावरण इससे बहुत अधिक प्रभावित हो रहा है। कहा कि इस खतरे से निपटने का सबसे आसान तरीका पेड़ लगाना है। पूर्व सरपंच ने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। कार्यक्रम में समाज सेवक सोनू प्रधान, अशोक शर्मा तथा मास्टर प्रेम पाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें