फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चकबाना में पेड़ों की अवैध कटाई, औजार छोड़कर भागे तस्कर

Fri, 13 Feb 2026 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने काटी गई लकड़ी से भरी ट्राली और एक ट्रैक्टर किया जब्त
विज्ञापन

बिश्नाह। क्षेत्र के चकबाना गांव के बिल्कुल साथ लगते नाले से अवैध तरीके से पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। पेड़ों की कटाई एक स्थानीय व्यक्ति की ओर से बिना किसी विभागीय अनुमति के करवाई जा रही थी।
जानकारी के अनुसार दिन के समय पेड़ों को काटा जाता था और रात में में ट्रालियों व ट्रकों में भरकर बेचने की जगह पर पहुंचाया जाता था। बेची गई लकड़ी की कीमत लाखों में बताई जा रही है। वीरवार को जानकारी मिलते ही बिश्नाह पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी से भरी एक ट्राॅली और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पेड़ काट रहे तस्कर घटनास्थल पर औजार छोड़कर मौके से फरार हो गए। बिश्नाह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजन शर्मा ने बताया कि बीते कई दिनों से गैरकानूनी तरीके से पेड़ों को काटने का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने मामले की जानकारी बिश्नाह पुलिस को दी थी मगर पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। जानकारी के अनुसार काटे गए पेड़ों की तादाद सैकड़ों में बताई जा रही है। इनमें अधिकतर ऐसे पेड़ हैं जिनको काटने के लिए टेंडर लगता है। जब इस विषय पर वन विभाग के डिएफओ से बात की गई तो अधिकारी ने कहा कि उनको पहले जांचना होगा कि विवादित क्षेत्र उनके अधिकार क्षेत्र में आता है या नहीं अधिकारी ने कहा कि उनको जानकारी नहीं है कि क्षेत्र में पेड़ों को काटा जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, बिश्नाह पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो अवैध तरीके से पेड़ों को काट रहे लोग अपनी कुल्हािड़यां और आरियां वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। एसपी हेड क्वार्टर इरशाद हुसैन राथर ने मौके पर पहुंचकर अवैध तरीके से काटे गए पेड़ों का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने काटे गए पेड़ों से लदी एक ट्राॅली, ट्रैक्टर तथा पेड़ काटने के औजारों को जब्त करके मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ भारतीय नया संहिता के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-इरशाद हुसैन राथर
एसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें