बिश्नाह। चोरों ने बुधवार रात को कस्बे के वार्ड नंबर एक परमजीत पुत्र बलदेव राज के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर में रखे 6 लाख 50 हजार रुपए चोरी कर ले गए।
परमजीत ने बताया कि उन्होंने घर में बनाए गए देवस्थान वाले कमरे में पैसे रखे थे। सुबह उठकर देखा तो पैसे चोरी हो चुके थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने अंदर रखा कुछ और सामान भी चोरी करने की कोशिश की मगर वजन ज्यादा होने के कारण साथ नहीं ले जा सके और सामान गली में ही छोड़कर फरार हो गए। परमजीत ने बताया कि चोर देवस्थान के बाहर वाले कमरे की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हुए फिर देवस्थान का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर रखा पैसा चोरी करके भाग गए। वारदात की जानकारी मिलते ही बिश्नाह थाना प्रभारी राकेश सिंह जमवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। परमजीत ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की।