मंदिर के पास ट्रांसफार्मर लगाए जाने का काम बंद करवाते बिशनाह के गांव जटां चुंबीयां के स्थानीय न
बिश्नाह। बिश्नाह के गांव जटां चुंबीयां में लोगों ने शनिवार को शिव मंदिर के पास बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने का काम बंद करवा दिया। इस कारण कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बिश्नाह पुलिस मौके पर पहुंच गई।
स्थानीय निवासी बिट्टू चौधरी और दर्शन लाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर पहले दूसरी जगह पर लगा हुआ था जिसको बिजली विभाग शिव मंदिर के बिल्कुल पास लगा रहा है। इस कारण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही किसी भी बड़ी दुर्घटना की चिंता बनी रहेगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि विभाग को ट्रांसफार्मर लगाने के लिए वह जमीन देने को तैयार हैं। गांव वासियों ने बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि अगर जबरदस्ती मंदिर के पास ट्रांसफार्मर लगाया गया तो वह विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।