फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ब्रिज नगर के पास बस-स्कूटी की टक्कर में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। सतबारी-आरएस पुरा सड़क मार्ग पर स्थित ब्रिज नगर गांव के समीप शनिवार को बाइक और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत घटनास्थल से उपचार के लिए भेजा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सतबारी की ओर से बाइक पर आ रहा युवक दूसरे मार्ग से आ रही स्कूटी से जा टकराया। दुर्घटना में बाइक चालक व उसके पीछे बैठा युवक व स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें