फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दुबई गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, एजेंट के खिलाफ थाने में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। रोजगार दिलाने के नाम पर दुबई भेजे गए युवक रवि कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव महेलूवाल के रवि कुमार को एजेंट की तरफ से नौकरी दिलाने का झांसा देकर वर्ष 2025 दिसंबर में दुबई ले जाया गया था। वहां से उसे जॉर्जिया भेजे जाने की बात कही गई। परिजनों का आरोप है कि विदेश भेजने के दौरान युवक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा और बाद में उसकी मौत की सूचना परिवार को मिली। उन्होंने कहा कि वहां क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। एजेंट की ओर से बार-बार जॉर्जिया भेजे जाने के लिए रुपये मांगे गए और लगभग सात लाख रुपये देने के बाद अब रवि की जान चले जाने की जानकारी मिली।
घटना के बाद मृतक के परिवार के सदस्य व स्थानीय लोग एकत्रित होकर आरएस पुरा पुलिस थाने पहुंचे। यहां उन्होंने संबंधित एजेंट के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और युवक को विदेश भेजने वाले एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि रवि कुमार बेहतर रोजगार की तलाश में विदेश गया था लेकिन परिवार को उसकी मौत की खबर मिलने से घर में मातम का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मृतक के शव को जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। आरएस पुरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें