फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पारा बढ़ने से बढ़ी गर्मी, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें

Mon, 18 May 2026 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से बाहर निकलना हुआ दुश्वार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। बढ़ रहे तापमान के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से पारा बढ़ने के कारण दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। वहीं, दूसरी ओर लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।
स्थानीय लोगों रमेश चौधरी का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में बिजली की आंख-मिचौली के कारण घरों में पंखे, कूलर व एसी बंद हो जाते हैं जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन-रात दोनों समय बिजली कटौती होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


व्यापारियों राम सिंह व रमन लाल का कहना है कि बिजली कटौती के कारण दुकानों और छोटे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। वहीं विद्यार्थियों को भी पढ़ाई करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित होने लगी है जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि गर्मी में बढ़ाेतरी होने पर सबसे बड़ी दिक्कत अघोषित बिजली कटौती को लेकर है। हवा चलने पर बिजली सेवा ठप होने से लोगों को बिना बिजली के दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग करते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए तथा अनावश्यक कटौती पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें