मीरां साहिब। पुलिस ने एक कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया। इससे 1.5 करोड़ रुपये की 262 ग्राम हेरोइन के साथ एक वज़न तोलने वाली मशीन और 1.5 लाख रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान हरपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 14, जिला कठुआ के रूप में हुई है।
मीरां साहिब पुलिस की ओर से रविवार सुबह रिंग रोड पर लगाए नाके पर आरोपी ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर उसे धर दबोचा। उसके पास से लगभग 262 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन, 1.5 लाख रुपये नकद और एक वजन तोलने वाली मशीन बरामद की गई। मीरां साहिब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।