फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक मौत, घर में फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव कोठे कल्याणा में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में ही फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर अरनिया पुलिस थाने की टीम ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अर्जुन सिंह के रूप में की गई।
विज्ञापन

मृतक युवक के चाचा संसार चंद का कहना है कि शनिवार सुबह दस बजे के करीब अर्जुन अपने कमरे में था। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की से झांककर देखने पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कमरे में से सबूत एकत्र किए।
उन्होंने बताया कि युवक पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था। बीती रात घर आने पर किसी से बात नहीं की। शनिवार को उसके कमरे में उसका मोबाइल भी नहीं मिला। वह सांबा व कठुआ में काम करता था। अब क्या हुआ उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिवार में दो बहने हैं जिनकी शादी हो चुकी है। अरनिया पुलिस अर्जुन के मोबाइल का पता लगाने के साथ कॉल डिटेल खंगाल रही है। उप जिला अस्पताल आरएस पुरा में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें