आरएस पुरा। जेकेएएस परीक्षा में 50वां रैंक हासिल करने वाले गांव सईं कला के रोहित चौधरी पुत्र मुल्क राज चहल ने क्षेत्र के साथ-साथ अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया है। रविवार को जाट नेता शमशेर चौधरी घर पहुंचे और रोहित व परिजन को मुबारकबाद दी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए रोहित को सम्मानित भी किया।
जाट नेता शमशेर चौधरी ने कहा कि रोहित चौधरी ने जेकेएएस परीक्षा में 50वां रैंक हासिल कर क्षेत्र के साथ-साथ जाट बिरादरी का नाम भी रोशन किया है। इसके चलते आज उन्हें सम्मानित किया गया है। इस मौके पर पूर्व सरपंच सुरजीत चौधरी, पूर्व जिला विकास परिषद सदस्य अनीता चौधरी सहित बिरादरी के अन्य लोग भी मौजूद थे।