फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दंगल की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। कस्बा खौड़ में बैसाखी के दूसरे दिन 15 अप्रैल को होने वाले दंगल की तैयारियों को लेकर खौड़ कस्बा तथा व्यापार मंडल खौड़ के पदाधिकारियों के बीच रविवार को एक बैठक हुई। इसमें दंगल की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक का आयोजन दंगल कमेटी खौड़ के चेयरमैन व पूर्व पहलवान रिटायर्ड सुबेदार मेजर बलबीर सिंह भाऊ की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ के चेयरमैन व आल इंडिया राजपूत भाऊ सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भाऊ बैठक के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नरेंद्र सिंह भाऊ ने बताया कि दंगल में बाहरी राज्यों से नामी पहलवान पहुंच रहे हैं। इस मौके पर व्यापार मंडल खौड़ के अध्यक्ष अजय भोला, पूर्व पार्षद दीपक सिंह, देवेंद्र सिंह चिब, रिटायर्ड सुबेदार नसीब सिंह, जय सिंह, मंगल सिंह, कैप्टन संसार चंद, सुखबीर सिंह तथा मोनू वर्मा सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें