फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विधायक डॉ. नरेन्द्र सिंह ने गांव टिंडे का दौरा कर कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। आरएस पुरा-जम्मू साउथ के विधायक डॉ. नरेन्द्र सिंह ने गांव टिंडे कलां का दौरा कर ग्रामीणों को आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। साथ ही चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने उनके विधानसभा क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन को देखा। तवी व बिलोल से अवैध खनन होने पर गत वर्ष आई बाढ़ में लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ा। यही बात विधानसभा में रखी और संबंधित मंत्री ने खुद अवैध रूप से खनन किए जाने का मौका देखा। उन्होंने कहा कि खनन माफिया अगर इसी प्रकार अवैध रूप से कार्य करता रहा तो तवी व बिलोल नाले के पास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पडे़गा।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार को बिजली का बकाया किराया माफ करना चाहिए। साथ ही खनन माफिया से जुड़े लोगों के अवैध बिजली के कनेक्शन काटने चाहिएं। यही बात विधानसभा में रखने पर सरकार अब हरकत में आने पर संबंधित मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर सरकार को अलग-अलग योजनाओं के लिए फंड मुहैया करवाया जा रहा है। इसके बावजूद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान पूर्व सरपंच रमेश कुमार महेशी, अजय कुमार, राजेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें