मीरा साहिब ट्रेन के आगे कूद जान गवाने वाली किशोरी का घर स्रोत संवाद
किशोरी के परिजन ने थाने में आकर उसके भाग जाने की शिकायत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। बाड़ी ब्राह्मणा के पास ट्रेन के आगे कूद कर जान गंवाने पर किशोरी के परिवार को बड़ा सदमा लगा है। परिजन का कहना है कि 12वीं पास करने के बाद किशोरी इंदिरा नगर काॅलेज में डिप्लोमा कर रही थी। इस दौरान बिश्नाह के युवक के साथ दोस्ती हो गई इसकी कीमत उसे जान गंवाकर चुकानी पड़ी।
टीम जब गांव तुतडे पहुंची तो माता नीतू व पिता ओम प्रकाश जम्मू मेडिकल कॉलेज में शव लेने गए थे। वहां पर मौजूद किशोरी के चाचा फकीर चंद ने बताया कि किशोरी सुबह घर पर अपना मोबाइल फोन छोड़ कर गई थी। ताई वचनों देवी का कहना है कि किशोरी की इस प्रकार ट्रेन के आगे कूद जान गवां देगी कभी सोचा नहीं था। किशोरी के दो छोटे भाई अजय व सौरव भी सहमे हुए थे। उन्होंने बताया कि 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में दाखिला लिया था। घर में मातम पसरा होने पर सगे-संबंधी पहुंच रहे थे जिन्हें बताया कि किशोरी का अंतिम संस्कार पुरमंडल में किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार किशोरी के घर में मोबाइल छोड़ने के बाद माता पिता ने मीरां साहिब पुलिस थाने में बताया कि बिश्नाह के एक लड़के के साथ कहीं भाग कर चली गई है। पुलिस ने जब कृष भगत के मोबाइल पर फोन किया तो बंद आ रहा था। थोड़ी देरी के बाद ओम प्रकाश ने पुलिस को फोन ऑन होने की जानकारी दी। पुलिस ने कृष भगत को फोन किया और बाद में शाम को पता चला कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट किसने लिखा इसके बारे में घर में मौजूद परिजन ने जानकारी नहीं होना बताया। मीरां साहिब पुलिस का कहना है कि किशोरी के परिजन ने थाने में आकर उसके भाग जाने के बारे में बताया था। इसी आधार पर पुलिस ने पिता ओम प्रकाश ने लड़के का नंबर देने पर उनसे संपर्क किया था।