आरएस पुरा। अरनिया सेक्टर के भूले चक में सुरक्षा बल पोस्ट पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के अधिकारियों के मध्य वीरवार को फ्लैग मीटिंग आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सीमा पर पिछले दिनों के घटनाओं को लेकर चर्चा करना और आपसी समन्वय को मजबूत बनाना था।
मीटिंग के दौरान पाक रेंजर्स व सीमा सुरक्षाबलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की गलतफहमी या कोई विवाद होने पर आपसी बातचीत से सुलझाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई तथा दोनों पक्षों ने भविष्य में सीजफायर नियमों पर पालन करने पर सहमति जताई।