आरएस पुरा गांव बेरा में चिब बिरादरी की वार्षिक मेल ेके दौरान झंडा फहराने की रस्म निभाते हुए भ
विशेष पूजा अर्चना व कंजक पूजन के बाद करवाया विशाल भंडारा
आरएस पुरा। चिब बिरादरी की वार्षिक मेल मंगलवार को गांव बेरा स्थित बिरादरी के कुल देवस्थान बाबा धर्मचंद पर श्रद्धापूर्वक तरीके ये मनाई गई। बिरादरी के देवस्थान पर सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया और इसके बाद बिरादरी के लोगों ने झंडा फहराने की रस्म निभाई।
विशेष पूजा अर्चना व कंजक पूजन के बाद विशाल भंडारा करवाया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री आरएस चिब, पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल व युवा राजपूत सभा के प्रधान मनदीप सिंह सहित बिरादरी के लोगों ने पहुंचकर माथा टेका और कुलदेव का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बिरादरी के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह चिब ने लोगों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि चिब बिरादरी की मेल गांव बेरा के साथ-साथ अखनूर, सतराइया और हीरानगर क्षेत्र में श्रद्धापूर्वक तरीके के साथ मनाई जाती है। आज गांव बेरा में बिरादरी के लोगों की तरफ से मेल का आयोजन किया गया है जिसमें जम्मू कश्मीर के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से भी बिरादरी के लोग कुल देवस्थान पर हाजिरी लगाने के लिए परिवार सहित पहुंचे हैं। इस मौके पर बिरादरी के श्याम सिंह चिब, विजय सिंह, प्रीतम सिंह, अशोक सिंह, पूर्व नायब सरपंच विजय चिब आदि ने बताया कि गांव बेरा में बिरादरी के कुलदेव बाबा धर्मचंद जी के देवस्थान पर 10 फरवरी को हर वर्ष मेल श्रद्धापूर्वक तरीके के साथ मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि सुबह बिरादरी के लोगों की तरफ से हवन यज्ञ का आयोजन कर विश्व कल्याण की कामना की गई। बिरादरी की गठित कमेटी ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया।