फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ट्यूबवेल लगाने के बावजूद पांच गांवों में नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। आरएस पुरा में जल जीवन मिशन के तहत गांव रत्तियां में ट्यूबवेल लगने के बाद भी कई गांवों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे गांव टांडा, रत्तियां, टिंडे कलां, निहालपुर सिंबल, मखनपुर के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से इस योजना के तहत कई गांवों में ट्यूबवेल लगाए गए हैं और पाइपलाइन भी बिछाई गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पा रही है।

पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोगों को हजारों रुपए खर्च कर सबमर्सिबल बोर करवाने पड़ रहे हैं। जब यहां पर पाइप बिछाने का काम शुरू हुआ तो लोगों को उम्मीद थी कि जल जीवन मिशन के तहत पानी पहुंच जाएगा और उनकी समस्या खत्म हो जाएगी लेकिन अधिकारियों से बार-बार संपर्क करने पर आश्वासन मिलते हैं। अधिकारियों का तर्क है कि हमारी तरफ से सारा काम कर दिया गया है। ठेकेदार की तरफ से काम में ढिलाई बरती जा रही है।
विज्ञापन


पूर्व सरपंच अश्विनी कुमार, पूर्व सरपंच हरबंस लाल ने ग्रामीणों की दिक्कतों का हवाला देते हुए कहा कि अगर यह ट्यूबवेल चलता है तो इसे लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
गांव टिंडे के शाम लाल का कहना है कि इस गर्मी में लोगों को पानी के लिए बहुत परेशान होना पड़ा। ट्यूबवेल पूरी तरह से तैयार है अब यहां से पानी की सप्लाई जल्द से जल्द शुरू होनी चाहिए।

गांव टांडा यशपाल ने कहा कि पानी की सप्लाई न होने से लोगों को मजबूरी में सबमर्सिबल पंप लगाने पड़ रहे हैं, जोकि महंगे तो हैं ही साथ में इससे भूजल स्तर भी गिर रहा है। बिशन लाल ने कहा कि करोड़ों रुपए की लागत से बनाए गए ट्यूबवेल का लोगों को सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां जल्द से जल्द पानी की सप्लाई शुरू की जाए।

बॉक्स
बूंद बूंद पानी को तरस रहे कई पंचायतों के ग्रामीण
आरएस पुरा के गांव रत्तियां में छह करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बने इस ट्यूबवेल से गांव टांडा, रत्तियां, टिंडे कलां, निहालपुर सिंबल, मखनपुर व अन्य गांव में स्वच्छ जल की आपूर्ति की जानी थी। इन इलाकों में पानी की पाइपें बिछाने के बाद कनेक्शन भी दे दिए गए लेकिन यह काम इतनी सुस्त रफ्तार से चला कि ठेकेदार द्वारा काम पर लगाए लोग एक दिन में 10 या 12 घरों को भी कनेक्शन नहीं दे पाते थे। जैसे तैसे करते कनेक्शन देने का काम पूरा हो गया। करीब एक महीने पहले पाइपों की टेस्टिंग भी की गई और 10 मिनट के लिए नलों में पानी आया। उसके बाद लोग लगातार पानी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन नलों से एक बूंद भी पानी नहीं टपका।


कोट
विभाग की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सिर्फ ठेकेदार की तरफ से तकनीकी काम रहता है। ओवरहेड टैंक को मैनीफोल्ड से जोड़ना व छोटे मोटे तकनीकी काम बाकी रहते हैं। एक बार यह सेटअप हो जाए तो पानी की सप्लाई नियमित होगी।
विज्ञापन

-आरके खजूरिया, एईई, पीएचई आरएस पुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें