आरएस पुरा। आरएस पुरा पुलिस ने गट्टू के 9 रोल जब्त किए हैं। दुकानदार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आरएस पुरा बाजार में दबिश के दौरान की गई। विक्रेता की पहचान पूरन चंद निवासी वार्ड 8 आरएस पुरा के रूप में की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रतिबंधित गट्टू के उपयोग और उसे रखने के प्रति आगाह किया जाता है, जो कानून द्वारा सख्त वर्जित है। गट्टू धागा न खरीदें और न ही उसका उपयोग करें। अगर कोई बेच रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को दे।