फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सिविल सोसायटी जम्मू कश्मीर के सदस्यों ने शनिवार को कस्बे के महात्मा गांधी पार्क में प्रदर्शन किया और जम्मू कश्मीर को जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाने की मांग की।
विज्ञापन

सिविल सोसाइटी जम्मू-कश्मीर के चेयरमैन कामरेड किशोर कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र के लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए व एसडीएम आरएस पुरा को ज्ञापन सौपा। कामरेड किशोर कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों को उनका हक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर लोगों को उनके हकों से दूर किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार प्रदेश के लोगों को गुमराह कर रही है और देश के प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि समय आने पर जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि कब तक सरकार जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने जा रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद न तो प्रदेश से आतंकवाद कम हुआ है और न ही बेरोजगारी कम हुई है। युवाओं, किसान व मजदूर वर्ग के लोगो को काम नहीं मिल रहा है। बाहरी राज्य के लोगों को नौकरियां देकर लोगो का हक छीना जा रहा है। इसे बर्दाशत नही किया जाएगा।
सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए, नहीं तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें