आरएस पुरा। कस्बे के साथ सटे गांव चौहाला में स्थित पीर बाबा परवान शाह की मजार पर वीरवार को वार्षिक मेले एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई और सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान एसपी हेडक्वार्टर इरशाद हुसैन राथर मुख्य अतिथि के तोर पर मौजूद थे। उन्होंने बाबा की मजार पर चादर चढ़ा माथा टेका।
मेले में पहुंचे गायकों ने गीत सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं मेले में सजी दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। पीर बाबा बाबा परवान शाह की मजार पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।