आरएस पुरा। पुलिस ने आरएस पुरा में दो धारदार हथियार (टोका) और एक मोटरसाइकिल चेन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जसविंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी शामका तहसील आरएस पुरा के रूप में हुई है। पुलिस की ओर लगाए नाके पर जसविंदर सिंह को रोका तो तलाशी लेने पर धारदार हथियार मिले। आरएस पुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
बेकाबू कार नहर में गिरी, दो घायल
-आरएस पुरा के गांव चक इस्लाम में हुआ हादसा, लोगों ने दोनों सवारों को बाहर निकाला
आरएस पुरा। गांव चक इस्लाम के पास स्लैड से तेज गति में आ रही कार बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। घटना का पता चलने पर आसपास के ग्रामीणों ने कार चालक व अन्य को बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें पहुंची। दोनों को लोगो ने आरएस पुरा उपजिला अस्पताल भेजा, लेकिन वे अस्पताल नहीं गए। बताया जा रहा है कि किसी निजी अस्पताल में उपचार के बाद वह घर चले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार के मालिक से संपर्क किया तो उन्होने कोई कार्रवाई न करने के लिए कहा।
वहीं गांव के यशपाल, मनहोर लाल ने कहा कि आए दिन गांव के इस चौक में ऐसे हादसे हो रहे हैं। उन्होंने आरएस पुरा प्रशासन से इस चौराहे पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण करवाए जाने की मांग की ताकि हादसों पर नियंत्रण पाया जा सके।