सांबा। कस्बे के सिडकों फेज 3 में खड़े एक गैस टैंकर से संदिग्ध हालत में चालक का शव बरामद हुआ। पुलिस को सूचना लोगों ने दी। मृतक की पहचान नशत्तर सिंह वार्ड 3 दालिची मोहल्ला सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखा है। पुलिस ने मामला दायर कर जांच शुरू कर दी है।