फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा चंचल योगी बादशाह के दर पर माथा टेक आशीर्वाद लिया

विज्ञापन
आरएस पुरा के गांव रठान में काटल बिरादरी के सदस्य कुलदेव स्थान पर माथा टेकते। - फोटो : rspura news
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव रठाना में काटल बिरादरी की वार्षिक मेल रविवार को बाबा चंचल योगी बादशाह के पवित्र देवस्थान पर श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रो. गारू राम भगत के साथ साथ बिरादरी के कई परिवार भी पहुंचे।
विज्ञापन

सभी ने कुलदेव व बुआ दाती के चरणों में शीश नवाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह पहले पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ में पूर्णाहुतियां दी गईं। इसके बाद मंदिर प्रबंधन कमेटी की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विधायक प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि देव स्थान पर काटल बिरादरी की तरफ से वार्षिक मेल व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। कुलदेव बाबा चंचल योगी बादशाह व बुआ दाती के दरबार में जो भी कोई संगत अरदास करती है वह पूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें