फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विजयपुर में भाजयुमो ने निकाली रैली

विज्ञापन
विजयपुर में भाजपा कार्यकर्ता सीएम उमर का पुतला फूंकते हुए।  - फोटो : vijaypur news
विज्ञापन
विजयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती में उर्दू को अनिवार्य किए जाने पर विजयपुर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला जलाया। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण प्रभात के नेतृत्व में यह रैली निकाली गई।
विज्ञापन

अरुण प्रभात ने राजस्व विभाग और प्रदेश सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से सरकार जम्मू के युवाओं के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि उर्दू को शामिल करके जम्मू संभाग के युवाओं को परीक्षाओं से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग के अधिकतर युवाओं ने अपनी पढ़ाई हिंदी, डोगरी व अंग्रेजी में की है। उन्होंने जम्मू संभाग के लोगों को इस मामले में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील है ताकि जम्मू संभाग के युवाओं को इंसाफ मिल सके। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें