फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धान को लेकर झगड़ा, तीन को बंधक बना पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव घरानी में धान की पनीरी को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट की। घटना को लेकर आरएस पुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव घरानी के निवासी भगवान सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे मनीष चौधरी के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान साथ लगते गांव जोड़ा फॉर्म की एक महिला अपने पशुओं को चरा रही थी, जिनके कारण उनके खेत की पनीरी को नुकसान पहुंचा। उन्होंने महिला को समझाते हुए पशुओं को बाहर निकालने को कहा और उसके साथ आए बच्चे को डांट लगाई। महिला वहां से चली गई, लेकिन थोड़ी देर बाद वह 10-12 लोगों के साथ लौट आई। आरोप है कि इन लोगों ने भगवान सिंह, उसके बेटे मनीष और भतीजे अनिल को जबरन बंधक बना लिया और उन्हें अपने साथ गांव जोड़ा फॉर्म ले जाकर मारपीट की। भगवान सिंह के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बंधकों को छुड़वाया। भगवान सिंह ने बताया कि हमलावरों में वह तीन लोगों को पहचानता है, जिनमें नजीर, लियाकत अली उर्फ कंडा और बरकत अली पुत्र मोहम्मद हुसैन शामिल हैं।

थाना प्रभारी रवि सिंह परिहार ने बताया कि इस मामले में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल भगवान सिंह को आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें