आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड 6 में चौदह वर्षीय किशोरी की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। उसकी पहचान प्रिया साहू निवासी वार्ड 6 के रूप में हुई है। प्रिया अपने घर में फर्श साफ कर रही थी कि अचानक तार की चपेट में आने से करंट लग गया।
परिजनों की ओर से उसे आरएस पुरा उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि परिवार छतसीगढ़ का रहने वाला है। ये लोग यहां मजदूरी करते हैं और किराए के मकान में रहते हैं।