आरएस पुरा। डीडीसी सुचेतगढ़ तरनजीत सिंह टोनी ने सीमावर्ती गांवों में बिजली के तारों की स्पार्किंग से किसानों की गेहूं की फसल जल जाने पर चिंता व्यक्त की है।
टोनी ने इस दौरान गांव बडियाल काजिया, अब्दुलिया, हंसा व सुचेतगढ़ का दौरा कर किसानों के हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि खेतों में लटक रही बिजली की तारों के शार्ट सर्किट होने से फसल को आग लग रही है। उन्होंने कहा सरकार को बिना किसी देरी के सीमावर्ती किसानों को राहत राशि जारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रह रहे हैं।